पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल लोगों को भाजपा में शामिल करते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा एवं कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।
हैफेड से आए कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा प्रदान किए जाने बारे, दुर्गानगर से आए लोगों ने पेयजल व्यवस्था के तहत पाइप लाइन बिछाए जाने व अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने नालियों व गलियों के विकास के साथ-साथ बुढ़ापा पेंशन लगाने बारे, सफाई व्यवस्था, बिजली व पानी से संबंधित समस्याओं का निदान करने बारे गुहार लगाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह मानकपुर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, जैतपुर गांव व बटरोहण से विभिन्न दलों से पार्टी को अलविदा कहकर कई ग्रामीणों ने भाजपा पार्टी में शामिल हुए।