फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में अंबाला की दो मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक

Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
एसजीएफआई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सेजल और सांची कोच संजय कुमार के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैथल में आयोजित हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 16 से 18 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में अंबाला की दो महिला मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के मुकाबलों में जीएमएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा सेजल ने अंडर-17 आयु वर्ग के 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, फारूका खालसा पब्लिक स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा सांची ने भी रिंग में अपना दबदबा बनाए रखा। सांची ने अंडर-19 आयु वर्ग के 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार हीरोज स्टेडियम में कर रहीं अभ्यास
दोनों पदक विजेता मुक्केबाज वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। वह वहां बॉक्सिंग कोच संजय कुमार के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी के दांव-पेच सीख रही हैं और लगातार अपनी तकनीक को सुधार रही हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच संजय कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय खेल संघों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें