फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। दोसड़का9बराड़ा रोड पर होली कट के सामने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक चालक शिव दयाल की माैत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी अन्य बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में हरजिन्द्र सिंह वासी गांव अन्टाला थाना हडेसरा जिला मोहाली पजांब ने बताया कि शिव दयाल उसका भतीजा है। 30 नवंबर की शाम के समय वह और उसका भतीजा शिवदयाल अपनी-अपनी बाइक पर बराड़ा आये थे। काम खत्म कर जब दोनों घर के लिए चले तो शिव दयाल की मोटरसाइकिल उसकी मोटरसाइकिल से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 8 बजे एनआरआई होटल से थोड़ा आगे होली कट के सामने बराड़ा दोसड़का रोड़ पर एक अन्य बाइक चालक आया और उसने शिव दयाल की बाइक में टक्कर मार दी। पीछे आ रहे चाचा ने आरोपी का मोटरसाइकिल नंबर नोट कर लिया। राहगीरों की मदद से घायल शिव दयाल को एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर हालत में वह वहां उपचाराधीन था लेकिन 1 दिसंबर की रात को शिव दयाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें