फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर की चपेट में आकर बुलेट सवार बीसीए के दो छात्र गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेपर देकर वापस लौट रहे थे दोनों छात्र
विज्ञापन


नारायणगढ़। काला आम्ब मार्ग स्थित गलोडी मोड के पास शुक्रवार एक तेज रफ्तार डंपर ने बुलेट सवार बीसीए के दो छात्रों को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में बाइक सवार शिवालिक कॉलोनी निवासी सार्थक और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों ही छात्र हिमालयन कॉलेज काला आम्ब में बीसीए कर रहे हैं। घायल के पिता संदीप कुमार ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा सार्थक अपने दोस्त सचिन के साथ बुलेट पर सवार होकर कॉलेज गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे पेपर खत्म करने के बाद दोनों दोस्त काला आम्ब से नारायणगढ़ की ओर आ रहे थे कि अचानक डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वी-टू मॉल में खरीदारी के दौरान महिला का मोबाइल चोरी

अंबाला। महेश नगर स्थित वी-टू मॉल में खरीदारी करने आई कच्चा बाजार निवासी महिला अनु का शातिर चोर मोबाइल चुरा ले गया। चोरी की यह पूरी वारदात मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पीड़ित अनु ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मॉल में अपने बच्चे के कपड़े बदलने आई थी। कपड़ों के मिलान के दौरान अपना मोबाइल फोन बिल काउंटर पर रखा था। जब वह कपड़े लेकर वापस काउंटर पर आई तो वहां से उसका फोन गायब था। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक ने अपना चेहरा मफलर से ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें