अंबाला। गेमिंग के लिए खाते का इस्तेमाल गोबिंदगढ़ गांव निवासी बलजीत सिंह को बंधक बनाकर चेक और आरटीजीएस पर हस्ताक्षर कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी आशीष और शिवानी निवासी मंजीत के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी मोहड़ा ट्रांसपोर्ट यूनियन में काम करते थे। मंगलवार नग्गल थाना पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए हिसार में दबिश दी जा रही है।
पीड़ित बलजीत सिंह का आरोप है कि वह मटेड़ी शेखां में प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय चलाता है। कुछ दिन पहले कार्यालय में एक व्यक्ति का फोन आया। कहा कि वह गेमिंग का काम करता है। खाते का इस्तेमाल करने पर उसमें पैसे आएंगे। जो पैसे आएंगे तो उसे निकालकर देने पर दो लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह से वह झांसे में आ गया।
पहले तो आरोपी गेमिंग पास के गांव में करने की बात कह रहे थे। बाद में उसे हिसार ले गए, जहां सेक्टर-13 के एक होटल के कमरे पर बंधक बनाने के बाद धोखे से दो चेक और पांच आरटीजीएस पर हस्ताक्षर करवा लिए। जो साथ दोस्त गया था उसे भी धमकाया। आखिर में वह आरोपियों संग जनसुई के पास पहुंचे तो धोखे से आरोपियों के चंगुल से छुटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि खाते से पैसे नहीं निकले।