फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के ओंटारियो से विनिपैक में कुरियर लेकर जा रहे अंबाला के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के ओंटारियो से विनिपैक में कुरियर ले जा रहा है अंबाला के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भारतीय समय अनुसार वीरवार दोपहर करीब 3 बजे और कनाडा के समयानुसार रात करीब 12 बजे हुआ। मरने वालों में अंबाला शहर के गांव डडियाना का 24 वर्षीय जसप्रीत और गांव डंगडेहरी का 24 वर्षीय जतिंद्र पाल सिंह शामिल हैं। जैसे ही दोनों की मौत का समाचार गांव में पहुंचा तो मातम पसर गया। मृतक जसप्रीत के चाचा ने बताया कि दोनों युवक एक ट्रक में विनिपैक के लिए निकले थे। घनी धुंध के चलते आमने-सामने दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हुई। जसप्रीत और जतिंद्र एक ही ट्रक में सवार थे। जसप्रीत सिंह ट्रक चला रहा था और साथ वाली सीट पर ही जतिंद्र बैठा हुआ था। जिस सड़क पर हादसा हुआ वह सिंगल रोड था और रात के समय घनी धुंध में कुछ नजर नहीं आने के कारण आमने-सामने दो ट्रक भिड़ गए। इसके बाद पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी जतिंद्र और जसप्रीत के ट्रक का टक्कर मार दी। जसप्रीत के पिता अमरजीत सिंह और जतिंद्र के पिता जगदीप सिंह को रो-रोककर बुरा हाल था। परिजनों को वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे हादसे की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

बता दें कि जतिंद्र 5 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। उसकी स्टडी पूरी हो गई थी। इसी तरह जसप्रीत सिंह करीब 18 महीने पहले स्टडी वीजा पर ही कनाडा गया था। उसकी भी स्टडी पूरी हो गई थी। हालांकि अभी दोनों को पीआर नहीं मिला था। हालांकि जतिंद्र के कागज अब एंबेसी में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें