नारायणगढ़। प्रॉपर्टी डीलर ललित के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर 21 मार्च को गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के भुस्थला निवासी विरेंद्र प्रताप उर्फ नोनू व नूंह निवासी मोहम्मद शमीन के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने कार पर तीन गोलियां चलाई थी।
बताया जाता है कि दोनों आरोपी वेंकट गर्ग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। शुक्रवार पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ का जिम्मा सीआईए को सौंप दिया है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने वेंकट गर्ग के कहने पर गोली चलाई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी कालाआम्ब हिमालयन कॉलेज के छात्र है और पीजी में रहते थे। गोलियां चलाने के बाद से पुलिस आरोपियों से पीछे लगी हुई थी।