फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के बाबेली गांव निवासी हेमंत व पंजाब के मानसा निवासी लवप्रीत के रूप में हुई। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। आरोपियों ने लोगों को सरकारी व प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे थे।
विज्ञापन

पहला मामले में पीजीआई चंडीगढ़ में गार्ड लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने हेमंत कुमार को काबू किया। आरोपी पर गांव धनौरा निवासी रजत से 2 लाख 20 हजार रुपए ठगने का आरोप है। रजत ने थाना मुलाना में 3 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दूसरे मामले में आरोपी लवप्रीत को जंडली के सैनिक विहार निवासी सागर से धोखाधड़ी मामले में काबू किया था। इस मामले में सागर की तहरीर पर अंबाला सिटी के सेक्टर-9 थाने में 17 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में भी न नौकरी मिली व न ही रकम वापस की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें