अंबाला। लालकुर्ती बाजार से चारी हुई वरना कार की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दुर्गा नगर निवासी कार्तिक व सिटी के सेक्टर-9 निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कार बरामद कर ली है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में बीसी बाजार निवासी राजन बतरा ने तहरीर दी थी कि उनका राघव मोटर्स के नाम से पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम है। 9 जून 2025 को सेक्टर-9 निवासी सचिन कुमार से एक हुंडई वरना कार शपथ पत्र पर खरीदी थी। उस समय सचिन ने केवल एक चाबी दी थी व दूसरी चाबी खो जाने की बात कही थी। 14 फरवरी को कार्तिक कोहली नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नंबर सचिन कुमार पुराने मालिक से मिलने की बात कही। कार्तिक ने कार खरीदने की इच्छा जताई। उसके बाद ही कार रविवार को लालकुर्ती बाजार से चोरी हो गई। संवाद
पंजाब का युवक बाइक चोरी के मामले में काबू
जलबेड़ा। नग्गल थाना पुलिस ने सात माह पहले बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पटियाला के भबुआ गांव निवासी हरकीरत उर्फ किरत के रूप में हुई। इस मामले में दौदपुर गांव निवासी दरबारा सिंह ने जून में तहरीर दी थी कि उनकी बाइक गांव से चोरी हो गई है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद