फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किलोग्राम अफीम के साथ दबोचे दो आरोपी, एक जेल तो दूसरा सात दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 1 किलोग्राम अफीम के साथ सीआईए-टू ने दो लोगों को दबोचा है। ये लोग ट्रक में सवार थे और सप्लाई देने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मानकपुर के डिढाना मोड़ पर ट्रक रोककर तलाशी ली गई थी। केबिन में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सिटी सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया। मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। यमुनानगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी के हरविंदर उर्फ मंगा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि सुनील कुमार उर्फ बंटी का सात दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि मेन सप्लायर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना थी कि ट्रक में अफीम की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर मानकपुर के पास नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। उसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का ट्रक आया। उसे रोक लिया गया। चालक और क्लीनर से पूछा गया कि उनके पास नशीला पदार्थ है तो उन्होंने इनकार कर दिया। लेकिन जांच में पुलिस ने केबिन में छिपाकर रखा नशा बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार अफीम के साथ पकड़े दो लोगों में से एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि रिमांड पर लिए गए सुनील से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें