फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 करोड़ 25 लाख 61 हजार रुपये से शहरी क्षेत्र में 17 व ग्रामीण क्षेत्र में लगेंगे 12 ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जल संकट से जूझ रहे शहर वासियों को जल्द इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 8 करोड़ 25 लाख 61 हजार रुपये की राशि से नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र के लिए 17 व ग्रामीण क्षेत्रों को 12 ट्यूबवेल की सौगात मिलेगी। इतना ही नहीं शहरी क्षेत्र में दो व ग्रामीण क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देेते हुए विधायक असीम गोयल ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 524.05 लाख रुपये की लागत से 17 ट्यूबवेल लगेंगे। उनमें सुल्तानपुर में 27.01 लाख रुपये व डंगडेहरी में 17.41 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बलदेवनगर (काली माता मंदिर में) 26.43 लाख रुपये, जग्गी कॉलोनी नारायणगढ़ रोड पर 35.04 लाख रुपये, गांव कांवला में 33.26 लाख रुपये, गांव मंडौर में बूस्टर के नजदीक 30.68 लाख रुपये जबकि हर्बल पार्क के नजदीक 35.19 लाख रुपये, नसीरपुर में 37.35 लाख रुपये, देवीनगर कश्यप धर्मशाला के नजदीक 39.32 लाख रुपये, गांव काकरू में 30.23 लाख रुपये, केंद्रीय कारागार नजदीक मंदिर के पास 30.70 लाख रुपये, हाउसिंग बोर्ड बलदेव नगर में 30.08 लाख, रतनगढ़ में 23.98 लाख, केंद्रीय कारागार के नजदीक 31 लाख रुपये, सद्दोपुर में 27.86 लाख, सौंडा में 32.76 लाख व सेठी इन्कलेव कॉलोनी नजदीक नारायणगढ़ रोड 35.40 लाख रुपये की लागत से लगाये जाने वाले ट्यूबवेलों का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी 301.56 लाख रुपये की राशि से 12 ट्यूबवेल लगाए जाने थे जिनमें से चार लगा दिए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र में जल संकट पैदा नहीं होगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग को 8 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट पास कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में 17 और ग्रामीण एरिया में 12 ट्यूबेवल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-असीम गोयल, विधायक अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें