फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में मडोला गांव मुरादाबाद निवासी हरीश उर्फ धन्ना व सेक्टर आठ निवासी सतपाल उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। इस मामले के संबंध में सेक्टर 10 निवासी कुलदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अक्तूबर को अज्ञात आरोपियों ने अनाजमंडी में स्थित उसकी दुकान से 10 बोरी जीरी चोरी कर ली।
विज्ञापन


मारपीट करने के मामले में दो आरोपी काबू
अंबाला। लड़ाई-झगडा करते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूजा विहार निवासी चेतन उर्फ राखी व नीरज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के संबंध में पूजा विहार निवासी ठाकुर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अक्तूबर को केडी अस्पताल के पास तीन बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने उससे लड़ाई-झगडा करते हुए सिर व बाजू पर डंडों से वार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें