फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऋण के नाम पर धोखाधड़ी करने में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लोन के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाली आरोपी महिला व विक्रमजीत: पुलिस पीआरओ  ​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अलग-अलग बैंकों से लोन के नाम पर महिलाओं से करीब 10 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों की पहचान महिला सहित जटवाड़ गांव निवासी विक्रमजीत के रूप में हुई है। वीरवार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने निरीक्षक परमवीर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि संलिप्त दूसरे आरोपियों सहित नकदी की बरामदगी की जा सके। भीम आर्मी व पीड़ित महिलाओं ने दिया था दो दिन का अल्टीमेटम : बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने भीम आर्मी के नेतृत्व में अंबाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एकजुट हुई थी। महिलाएं अपनी अधिवक्ताओं के साथ यहां पहुंची और लोन से जुड़े दस्तावेज भी आर्थिक अपराध शाखा में सौंपे थे। अधिवक्ता कार्तिक अरोड़ा व विकास नागर ने कहा था कि लोन देने वाले बैंक महिलाओं को घरों से सामान उठाने की धमकियां दे रहे हैं। इस ऋण से करीब 2 हजार महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। जिसकी अनुमानित रकम करीब 10 करोड़ है। दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने एक दिन बाद ही दो आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें