फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन के नाम पर 1.54 करोड़ रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमीन पर फर्जी कब्जा दिखाकर 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपये की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बुड़ियादों गांव, मुलाना निवासी सतीश कुमार और बलकार सिंह के रूप में हुई है। शाखा प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
शिकायतकर्ता बादशाही बाग के पास गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी राजीव ने 3 जुलाई 2026 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी बलकार सिंह और सतीश कुमार ने 25 जनवरी 2024 से 24 जुलाई 2025 के बीच साजिश रचकर सवा पांच एकड़ जमीन को अपनी बताकर 1.54 करोड़ से अधिक रुपये हड़प लिए। जांच में खुलासा हुआ कि सवा पांच एकड़ जमीन में से सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही आरोपियों के नाम दर्ज था, जबकि पूरे रकबे का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार रुपये बरामद
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गहनता से जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें