फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो एजेंसियों में खींचतान, अटकी सूरजमुखी की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। दो खरीद एजेंसियों की कशमकश के बीच अनाज मंडी से अभी तक सूरजमुखी की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक जून से प्रदेश की कुछ मंडियों में सूरजमुखी की सरकारी खरीद 7280 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने के निर्देश दिए थे। निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग सरकारी खरीद करने का जिम्मा स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन को दिया था, लेकिन चार दिन बीत जाने पर भी एजेंसी ने अनाज मंडी से सूरजमुखी की खरीद आरंभ नहीं की है।
वर्जन
अनाज मंडी से सूरजमुखी की सरकारी खरीद करने के लिए अनाजमंडी में स्थित द नारायणगढ़ सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति को खरीद करने के लिए लिख दिया था। वे संबंधित सोसायटी के माध्यम से ही अनाज मंडी से सूरजमुखी की खरीद करेंगे।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक, वेयरहाउस।
वर्जन
सरकार ने वेयरहाउस को अनाज मंडी से सूरजमुखी की खरीद करने के आदेश दिए हुए हैं। वेयरहाउस के जिला प्रबंधक ने उन्हें उनकी सोसायटी के माध्यम से सूरजमुखी की खरीद करने के लिए कहा तो है परंतु अभी तक इस संबंध में समझौता नहीं किया गया और न ही वेयरहाउस के जिला प्रबंधक सोसायटी से समझौता करने को तैयार हैं।
अनिल कुमार, मैनेजर हैफेड।
वर्जन
प्रदेश सरकार द्वारा अनाज मंडी से सूरजमुखी की सरकारी खरीद करने के लिए स्टेट वेयरहाउस को आदेश दे रखे हैं, लेकिन वेयरहाउस इस खरीद बारे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे। अनाज मंडी में अभी तक लगभग 500 क्विंटल सूरजमुखी की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

अखिलेश शर्मा, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें