अंबाला से तपेला (पटियाला) बाइक पर जा रहे एक दंपति को अंबाला पुरानी घास मंडी टी प्वाइंट पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से महिला का पति सड़क की दाहिनी ओर गिरा, जबकि महिला सड़क पर गिरी। इस बीच ट्रक ने महिला को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दंपति पंजाब के जिला पटियाला के तपेला का रहने वाला है। दरअसल दोनों शुक्रवार को अंबाला से शादी के लिए गिफ्ट लेकर तपेला लौट रहे थे।
पुलिस चौकी-1 एएसआई ज्ञान चंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के करीब अंबाला पुरानी घास मंडी टी प्वाइंट के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान गुरमेल सिंह सड़क की दाहिनी साइड जाकर गिर गया और महिला रानी (35) सड़क पर गिरने से ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।