फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों ने ली एक की जान, 45 जख्मी

Mon, 04 Nov 2013 11:07 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में दीपावली पर आतिशबाजी ने जहां एक की जान ले ली, वहीं लगभग 45 लोग बुरी जख्मी हो गए। शहर के बलदेव नगर स्थित एक घर में आतिशबाजी के चलते फ्रिज का कंप्रेशर फटने से चार लोग जख्मी हुए, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में एक की जहां मौत हो गई, वहीं तीन अन्य की हालत गंभीर है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के आसा सिंह गार्डन स्थित गुरुद्वारा के पास एक घर में पटाखे की चिंगारी लगने के कारण फ्रिज का कंप्रेशर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से आग लग गई जिसमें परिवार के चार सदस्यो सहित एक पड़ोसी युवक भी इस चपेट में आया है।

रविवार शाम करीबन साढे़ सात बजे अपने घर में बच्चे शुभम और विक्रम पटाखे चला रहे थे। तो उनके पड़ोस का युवक दीपक भी उनके घर आकर पटाखे चलाने लगा। बच्चे काफी देर तक पटाखे चलाते रहे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा घर में ही रखे फ्रिज के कंप्रेशर के साथ जा टकराया। इससे जोरदार धमाका हुआ और परिवार के चार सदस्यों बृजमोहन, उनकी पत्नी ऊषा, दो लड़के शुभम और विक्रम सहित पड़ोसी दीपक (14) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए और घर में घायलों को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल अंबाला शहर में चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चौदह वर्षीय दीपक की मौत हो गई है, जबकि अन्य चार की हालत गंभीर है।

आतिशबाजी में चालीस जख्मी
उधर, जिला में आतिशबाजी के चलते करीब 45 लोग जख्मी हुए हैं। अकेले शहर सिविल अस्पताल में ही दो दर्जन लोग उपचार के लिए आए, जबकि कैंट के सिविल और निजी अस्पतालों में भी करीब 20 व्यक्तियों ने उपचार कराया। यह सभी बब्याल, बोह, रंगिया मंडी, बारह क्रास रोड, कच्चा बाजार, पल्लेदार मोहल्ला, दयाल बाग, चैन मंडी, रामनगर, नाहन हाउस, दुर्गा नगर, बलदेव नगर, सुभाष नगर, हरि पैलेस क्षेत्र, कैथ माजरी, खत्तरवाड़ा, काजीवाड़ा, जंडली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें सबसे अधिक अनार जलाते वक्त जख्मी हुए हैं, जिन्होंने हाथ में पकड़कर यह चलाए और जख्मी हुए हैं।

कंबल गोदाम में आग, बीस लाख का नुकसान
शहर के नदी मोहल्ला स्थित कंबल के गोदाम में लगी आग से करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नदी मोहल्ला स्थित गोदाम के संचालक अश्वनी कुमार ने बताया कि गोदाम की यह बिल्डिंग उन्होंने किराये पर ले रखी है। उन्होंने बताया कि दुकान के पास ही कोई स्वीपर कूड़ा छोड़ गया, जिस कारण आग लगी हो सकती है। आग लगने की जानकारी लगते ही काफी संख्या में लाग एकत्रित हो गए। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर इसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होती गई।

हालात यह बन गए कि आसपास की इमारत को भी खतरा पैदा हो गया। इसी दौरान आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम को आग पर काबू पाने के लिए करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि इस आगजनी में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे कंबल आदि काफी संख्या में जल गए।

गारमेंट दुकान में आग
कैंट के कच्चा बाजार स्थित एक दुकान में दीपावली की रात को लगी आग के कारण दुकान मालिक का करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान रेडीमेड गारमेंट्स की है, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दुकान मालिक बिट्टू निवासी गणेश विहार कैंट ने बताया कि दीपावली की रात को वह पूजन करने के बाद दुकान बंद करके घर गया था।

कुछ देर के बाद उसे फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं उठ रहा है। जब वह दुकान पर पहुंचा, तो देखा आग भड़क चुकी थी। उसने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। बिट्टू का कहना है कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए रेडीमेड गारमेंट्स काफी मात्रा में स्टोर किए थे। इस आगजनी के कारण करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

घर का सामान जला, चार जख्मी
शहर के कलाल माजरी सुभाष गली एक घर की फाइबर की चादर पर जलती आतिशबाजी गिरने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। रात करीब 11 बजे के करीब हुई घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को कुछ पता नहीं चला, लेकिन बाहर से एक पड़ोसी ने इस बारे में फोन करके बताया और काफी मशक्कत के बाद पड़ोसियों की सहायता से परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला गया।

घायल लवली ने बताया कि रविवार देर रात के करीब मकान के बाहर फाइबर की छत डाली हुई है, जिसके ऊपर काला लिफाफा चढ़ा हुआ है। लिफाफे  के ऊपर जलता पटाखा गिरा और जिससे सारा घर में आग फैल गई। इस कारण से उनके घर पर रखा सारा सामान, लकड़ी भी जलकर राख हो गई। घायल लवली (38), पत्नी बबली (31), दो बेटियों ईशा (10) और गिन्नी (6) को शहर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वह उपचारधीन हैं।

यहां पर भी दीपावली में रात को लगी आग
* शहर पुराना कोतवाली थाने के बाद दुकान की छत पर रखे कबाड़ में आतिशबाजी गिरने से आग लगी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
* दोखंभा चौक के पास दुकान के ऊपर रखे कबाड़ में भी गंभीर आग लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीम ने आकर आग पर काबू पाया।
* देर रात को प्रेम नगर में एक शोरूम के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण एरिया की बिजली चली गई, जबकि दमकल विभाग ने मौके पर देर रात आकर आग को बुझाया
* कैंट के कच्चा बाजार स्थित एक दुकान में आग लगी, लेकिन लोगों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया
* सर्राफा बाजार स्थित एक घर में आग लगी, जिसे लोगों ने खुद ही बुझाया

गोवर्द्धन पूजा पर दो गुटों में झड़प
कैंट के गांधी मैदान में गोवर्धन पूजा के दौरान हुई बहस खूनी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष का इलाज जहां कैंट सिविल अस्पताल में चल रहा है, वहीं दूसरे पक्ष को शहर सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार कैंट के गांधी मैदान में गोवर्धन पूजा चल रही थी। इसी दौरान मैदान में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यही कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन करीब आधा दर्जन लोग इस मारपीट में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

घायलों को तुरंत कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से एक पक्ष को शहर सिविल अस्पताल भेजा गया, ताकि अस्पताल में ही इन दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट न हो जाए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि एक पक्ष ने शिकायत दी है, जबकि दूसरे पक्ष के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें