सेंट्रल जेल की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई। जिसमें शुक्रवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुरक्षा प्रहरियों की आंखों में धूल झोंकते हुए जेल के अंदर दो मोबाइल पहुंचाने की नाकाम कोशिश की। जिसकी शिकायत जेल प्रशासन ने थाना बलदेव नगर में दे दी है।
जेल प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह बुर्ज नंबर तीन के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक टैडी बीयर जेल के अंदर फेंकने की कोशिश की। टेडी बीयर दीवार से टकरा कर बाहर ही गिर गया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने देख लिया व इसकी सूचना अन्य सुरक्षाकर्मी को दी। जब टैडी बीयर को खोल कर जांच की तो उसमें से दो मोबाइल बरामद किए गए।