सैनिटाइजर की आड़ में पास बनाकर दूसरे राज्यों में शराब की सप्लाई करने का मामला अब उपायुक्त तक पहुंच गया है। इसपर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि आबकारी विभाग की ओर से शराब निर्माता कंपनियों और गोदामों के बाहर पुलिस कर्मचारियों का पहरा था। आबकारी विभाग के कर्मचारी भी कंपनियों और गोदामों पर अपनी नजर रखे हुए थे। जिससे कि लॉकडाउन में अवैध शराब की सप्लाई न हो। यह मामला तब सामने आया था जब जयपुर में अवैध शराब का ट्रक पकड़ा गया और उस ड्राइवर के पास से अंबाला की शराब निर्माता कंपनी का परमिट था। इसके बाद यह मामला अंबाला प्रशासन के समक्ष आया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।