फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य धर्म आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति : जैन

Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन सभा अतिशय क्षेत्र अंबाला शहर सदस्य संस्थानों में अल्पाहार वितरित करते हुए। सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा क्षेत्र अंबाला शहर की ओर से दसलक्षण पर्व के पांचवें दिवस उत्तम सत्य धर्म का आयोजन भक्ति के साथ संपन्न हुआ। प्रातः कालीन कार्यक्रम में प्रभु का पावन जिनाभिषेक, शांतिधारा एवं जिन पूजन विधिवत संपन्न हुए। इस दौरान उत्तम सत्य धर्म की महिमा का विशेष वर्णन किया गया।
विज्ञापन

सभा के उपाध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि सत्य धर्म आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति है, जो मानव को न केवल धर्ममय जीवन की ओर अग्रसर करता है, बल्कि समाज में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता की भावना को भी जागृत करता है। दोपहर के उपरांत सभा द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत क्षेत्र की विभिन्न अंध विद्यालयों एवं संस्थानों में अल्पाहार वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें