फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची खुशी पुण्य कर्मों से मिलती है : प्रतीक सागर

विज्ञापन
मुनिश्री प्रतीक सागर जी का आशीर्वाद प्राप्त करते श्रध्दालु। संस्था
विज्ञापन
मुलाना के एसएस जैन स्थानक में धर्मसभा को किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। मुनि प्रतीक सागर महाराज ने रविवार को मुलाना के एसएस जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में वास्तविक और स्थायी खुशी केवल पुण्य कर्मों से ही प्राप्त होती है। मुनि ने बताया कि धन और भौतिक सुख क्षणिक आनंद देते हैं। आत्मिक शांति और सच्चा सुख सद्कर्मों, सेवा, दया तथा संयम के मार्ग पर चलने से मिलता है। उन्होंने सभी से समाज और मानवता के हित में कार्य करने का आह्वान किया। अच्छे कर्मों का फल सदैव सुखद होता है।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा प्रवक्ता श्रीपाल जैन ने बताया कि प्रवचन के बाद मुनि दोसड़का के लिए विहार कर गए। इस अवसर पर एसएस जैन सभा प्रवक्ता श्रीपाल जैन, प्रधान अशोक जैन, कोषाध्यक्ष राममूर्ति जैन, सचिव उमेश जैन, नवीन जैन, उपप्रधान रामकुमार जैन, सुरिन्द्र जैन, विपिन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें