फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैष्णो देवी जा रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, 24 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे परिवार से भरी ट्रैवलर को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में छह माह की बच्ची और दंपती समेत छह की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। इनमें सात वर्षीय बेबी रिया और 15 वर्षीय उपासना दोनों वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा वीरवार की देर रात करीब दो बजे अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास हुआ। ट्रैवलर में यूपी, दिल्ली और सोनीपत के चालक समेत कुल 31 लोग सवार थे। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि देर शाम तक ट्रैवलर चालक का भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, बुलंदशहर के ककौड़ निवासी राजिंद्र ने तीन मंजिला मकान बनाया था। इसके मुहूर्त से पहले वह माथा टेकने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों संग वैष्णो देवी जा रहा था। वह 23 मई को अपने भोपतपुर गांव से परिवार व रिश्तेदारों सहित माता वैष्णो देवी जाने के लिए टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर चला था। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के पास पहुंचे तो ट्रक चालक इधर-उधर वाहन चला रहा था। जब टैम्पो ट्रैवलर उस ट्रक को क्रॉस करने लगी तो ट्रक चालक ने बिना साइन दिये वाहन को एकदम दाहिनी तरफ मोड़कर टैम्पो ट्रैवलर में बांई साइड से टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो ट्रैवलर हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गईं थी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। ट्रैवलर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था और सीटें तक अलग हो गई थी। हादसे के बाद वाहन में फंसे घायलों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल तथा आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मृतकों का पड़ाव थाना पुलिस ने अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप का कहना है कि हादसे में छह की मौत हुई है और बाकी उपचाराधीन हैं। पड़ाव पुलिस ने घायल बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।


हादसे में पीएम मोदी ने जताई संवेदना, विज पहुंचे अस्पताल

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास हुए हादसे में छह लोगों से मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी संवेदना जताई है। वहीं पूर्व गृहमंत्री हरियाणा अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर भी वार्ता की।
विज्ञापन






हादसे में इन लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में सोनीपत के जखोली निवासी विनोद-52, यूपी के बुलंदशहर के ककौड़ निवासी मनोज-42 और उसकी पत्नी गुड्डी, यूपी हसनपुर निवासी बुजुर्ग मेहर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर-46 और छह माह की दीप्ति शामिल है।


हादसे में ये हुए घायल

घायलों में दिल्ली के मंगौली निवासी अजय, अनुराधा, विशाल, शिवाय, नवीन और बुलंदशहर के ककौड़ निवासी राजिंद्र, सोनिया, सुमित, अंकित, वंश, माही, पंकज, अंकिता, शिवानी, नरेंद्र, आदर्श, धीरज तथा सोनीपत के जखोली निवासी सरोज शामिल हैं। इसके अलावा हसनपुर निवासी रेखा, धनकौड़ निवासी राधिका, अजय और कविता हादसे में घायल हुए हैं।

शिवानी ने गोद में बच्चा लिए भी ट्रैवलर में फंसे रिश्तेदारों को निकाला

दिल्ली की मंगोलपुरी निवासी शिवानी ने हादसे के दौरान हिम्मत नहीं हारी। गोद में चंद माह का बच्चा होने के बावजूद भी खून से लथपथ हालत में खुद को संभाला। रात के समय हाईवे पर हादसे के बाद ट्रैवलर में फंसे रिश्तेदारों को भी निकाला। शिवानी का कहना था कि उस समय कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अचानक ऐसा क्या हो गया। अस्पताल में आने के बाद खुद का भी उपचार करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें