फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा चुनाव, तैयारियां : डॉ. शालीन

विज्ञापन
एसडी कॉलेज में मतदान सामग्री की जांच करते उपायुक्त। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लोकसभा चुनाव कराने के लिए अंबाला पूरी तरह तैयार है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को तत्परता और कर्मठता से ड्यूटी का निर्वहन करने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन

25 मई को पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से अंबाला लोकसभा चुनाव को संपन्न कराना है। इस कार्य में लगे सभी कर्मचारी अपने दायित्व को बखूबी निभाएं। शुक्रवार को डीसी ने जिले की चार विधानसभाओं के लिए वितरित की जा रही चुनाव सामग्री केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि सभी चुनाव सामग्री केंद्रों से पोलिंग पार्टी दोपहर तीन बजे रवाना हुई जो शाम छह बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। 25 मई को सुबह सात बजे से अंबाला लोकसभा के लिए मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जो भी मतदाता लाइनों में लग जाएगा, वह मतदान कर सकेगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।
विधानसभा के पीडब्ल्यूडी वोटर

नारायगढ़ विधानसभा में पीडब्ल्यूडी वोटर 1184 हैं। इसी प्रकार अंबाला कैंट विधानसभा में 1308, अंबाला सिटी विधानसभा में 1793 और मुलाना विधानसभा में पीडब्ल्यूडी वोटर 1964 हैं।
विज्ञापन

ये हैं 18 से 19 वर्ष के युवा वोटर
नारायणगढ़ विधानसभा में युवा वोटर 2942 हैं। इसी प्रकार अंबाला कैंट विधानसभा में 2990, अंबाला सिटी विधानसभा में 3637 और मुलाना विधानसभा में युवा वोटर 3962 हैं।
चार पिंक बूथ आकर्षण का केंद्र
नारायणगढ़ विधानसभा में 43 नंबर बूथ, अंबाला शहर में 71 नंबर बूथ, अंबाला कैंट में 83 नंबर बूथ और मुलाना में 205 नंबर बूथ पिंक बूथ रहेंगे। 112 नंबर बूथ को पीडब्लूडी बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर पोलिंग पार्टी में दिव्यांगजन रहेंगे। इस बूथ पर भी अलग से साज सज्जा की जाएगी। बूथ पर अलग से पीडब्लूडी बूथ अंकित किया जाएगा। वहीं, 58 नंबर बूथ को यूथ बूथ के रूप में स्थापित किया जाएगा। यहां पर पोलिंग पार्टी में युवा स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें