फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर एक्सीडेंट: कार की टक्कर के बाद बस से टकराया कैंटर, वाहनों के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

Mon, 15 Sep 2025 08:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही निजी बस से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़े गए। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट सोमवार भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत व दो घायल हो गए। दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर हाईवे की दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रही एक निजी बस में टकरा गया। आमने-सामने की भिड़ंत के बाद कैंटर चालक की मौत हो गई। चालक का शव आधे घंटे तक कैंटर के कैबिन में ही फंसा। फंसे हुए शव को क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे के बाद बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि तीनों वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है। बस और कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही की कार सवार की जान बच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

दूसरी तरफ, निजी बस चालक मलेरकोटला निवासी हरफूल सिंह की बाजू में फ्रैक्चर व कार चालक पंजाब के फिरोजपुर निवासी गुरबीर सिंह को चोटें आई। मोहड़ा पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि हादसे के समय दो कैंटर साथ चल रहे थे। दूसरे कैंटर के चालक एटा निवासी सुखबीर की शिकायत पर कार चालक फिरोजपुर निवासी गुरबीर पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें