बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
बराड़ा। पुलवामा हमले में बलिदानी जवानों को शनिवार श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह रोबिन अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर परमवीर सिंह , शम्मी वधवा , दविंदर सिंह, रविंदर पाल सिंह, विक्की मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
जवानों के बलिदान को किया याद
शहजादपुर। माजरा गांव स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में पुलवामा के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस संबंध में शनिवार को अमर बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रविदास सभा माजरा और स्थानीय ग्रामीणों ने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनकी तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर नमन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन रचन सिंह सहित समाजसेवी रविंदर मोहन, बलबीर सिंह, चरणजीत सिंह, सुरता राम, हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।