फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

Thu, 28 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में कई जगह कार्यक्रम कर देश के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देश के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन


ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशंस के स्टाफ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि दी। ई-मैक्स ग्रुप के कैंपस डायरेक्टर डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऐसे शून्य थे, जिनकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि कलाम साहब कहा करते थे कि सपने सच हो इसके लिए सपने देखना जरूरी है। सपने सिर्फ वो नहीं होते जो आप सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं, जो आपको सोने नहीं देते। इस दौरान कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रो. नवनीधि शर्मा, विकास शर्मा, सचिन गुप्ता, शक्ति सिंह, एमबीए के डीन डॉ. अजीत बंसल, सदीप शर्मा, दिलबाग सिंह, रजिस्ट्रार दीपक मनोचा, गुरदीप सिंह, विकास कुमार, हितेश कुमार एवं मीडिया हैड प्रवीन शर्मा इत्यादि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कलाम साहब की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। 
उधर, तुलसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉ. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तुलसी पब्लिक स्कूल में एक विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से संबंधित एक लघु नाटिका, भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर रमन अनेजा, असिस्टेंट गवर्नर अनुराधा बख्शी, प्रेसीडेंट बलबीर गुप्ता, सचिव वीके शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में एक इंटरेक्ट क्लब की स्थापना की गई। इस क्लब की प्रेजीडेंट के रूप में 11वीं कक्षा की छात्रा ने आकांक्षा ने अपनी टीम के साथ शपथ ली। स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा मुंजाल ने कहा कि हमें डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके दिखाए सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें