अंबाला। अंबाला से दोसड़का वाया साहा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब इन बसों को अगले सप्ताह तक दोसड़का मार्ग पर ट्रायल के लिए चलाया जाएगा।
दूसरी ओर साहा इंडस्ट्रियल एरिया मार्ग से एक इलेक्ट्रिक बस को हटाकर दोसड़का मार्ग पर लगाया गया है। अब यह बस अंबाला सिटी से वाया साहा होते हुए दोसड़का जा रही है। मौजूदा समय में अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बस हैं। इसमें से सात इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी और अंबाला छावनी की बीच संचालन कर रहीं हैं।
रोडवेज के अधिकारियों द्वारा पिछले सप्ताह तीन इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। जिसमें से दो इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी वाया साहा होते हुए दोसड़का मार्ग पर चलाया गया था। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रिक बस को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया के लिए चलाया गया।
एक सप्ताह तक बसों को चलाने बाद साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया में यात्रियों की संख्या कम देखने को मिल रही थी। इसके बाद साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया के रूट से बस को हटाकर दाेसड़का मार्ग पर लगा दिया है। अब अंबाला सिटी से दोसड़का मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है।
अंबाला सिटी से दोसड़का वाया साहा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर समय सारणी बनाई जा रही है। जैसे ही यह समय सारणी पूरी हो जाएगी। इसके बाद इस रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।