फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बच्चों के कैंसर का उपचार शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला को 63 करोड़ की लागत से बनने वाले कैंसर टर्सरी केयर सेंटर शुरू होने से पहले एक बड़ी सौगात मिली है। अब बच्चों के कैंसर का उपचार करवाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और रोहतक की दौड़ नहीं लगानी होगी। अंबाला वासियों सहित आसपास के शहरों के कैंसर ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में आईपीडी ब्लॉक के अंदर पहली मंजिल पर बच्चों की ओपीडी में कैंसर ओपीडी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ओपीडी में आए खून और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीत आनंद ने यह पहल की है। इतना ही नहीं आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर दो कमरे कैंसर ग्रस्त बच्चों के लिए निर्धारित कर दिए गए हैं। यहीं पर डॉक्टर उन्हें कीमोथैरिपी दे रहे हैं। हालांकि अस्पताल में अभी कुरुक्षेत्र से आए दो कैंसर ग्रस्त बच्चों से इसकी शुरुआत की गई है। एक बच्चे तो हड्डी का तो दूसरे को गर्दन के अंदर गांठ में कैंसर है। उपचार के साथ कैंसर के टेस्ट व दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। इनमें बोन मैरो एस्पीरेशन टेस्ट की भी सुविधा है। जिससे इससे पता चलता है कि बोनमैरो में कोई खराब सेल तो नहीं है और खून क्यूं नहीं बन रहा। बता दें कि छावनी नागरिक अस्पताल में तीन साल से कैंसर ओपीडी के साथ उपचार दिया जा रहा है, लेकिन उनमें बच्चों के कैंसर का उपचार नहीं हो रहा था। - संवाद
दो साल तो कोई चार माह से काट रहा था चक्कर
छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कैंसर ग्रस्त दोनों मरीज लंबे समय से उपचार के लिए भटक रहे थे। अस्पताल में कुरुक्षेत्र निवासी 11 साल एकमजोत उपचाराधीन है, जिसको टांग के अंदर हड्डी का कैंसर है। वो चार माह से उपचार के लिए भटक रहा था, जबकि 8 वर्षीय आर्यन जोकि कुरुक्षेत्र के ही झांसा का रहने वाला है उसे गर्दन के अंदर गांठ का कैंसर है और दोनों का उपचार चल रहा है। 15 दिन के बाद दोबारा आकर उन्हें कीमोथैरेपी दी जाएगी और इस प्रक्रिया के लिए उन्हें 3 से 5 दिन तक अस्पताल में दाखिल रहना होगा, जबकि चार अन्य कैंसर ग्रस्त बच्चों पर भी यहीं निगरानी रखी जा रही है जिनमें ब्लड, किडनी के कैंसर मरीज हैं। हालांकि पीजीआई से उनकी दवाईयां चल रही हैं लेकिन उपचार यहां किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों में कैंसर के लक्षण
- लगातार बुखार का आना
- बार-बार शरीर में इंफेक्शन होना
- शरीर पर नीले दाग धब्बे होना
- हर समय थकान महसूस होना
- सुबह उठते ही सिर में दर्द और उल्टी का आना
- लंबे समय तक शरीर के किसी हिस्से में सूजन व गांठ का रहना
बच्चों में ब्लड, किडनी, हड्डी आदि सभी कैंसर का उपचार शुरू कर दिया गया है। अभी दो कैंसर ग्रस्त बच्चों के अलावा 4 अन्य कैंसर ग्रस्त बच्चों पर निगरानी की जा रही है। रोहतक व चंडीगढ़ पीजीआई के बीच अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल पहला अस्पताल है जहां यह उपचार दिया जा रहा है। टेस्ट के साथ-साथ दवाइयां भी नि:शुल्क दी जा रही है। हर साल 70 से 80 हजार बच्चे कैंसर के साथ पैदा होते हैं।
- डॉ. विनीत आनंद, बच्चों के ब्लड और कैंसर विशेषज्ञ
बच्चों के कैंसर का उपचार शुरू हो चुका है। जल्द ही कैंसर टर्सरी केयर सेंटर की भी बिल्डिंग तैयार होने के बाद सभी तरह के कैंसर मरीजों को बड़ी सौगात मिलेगी। फिलहाल कैंसर से ग्रस्त बच्चों को कीमोथैरेपी देने के लिए तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वार्ड के पास दो कमरों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-डॉ. राकेश, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें