फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग मात्रा में ट्रांसपोर्टरों को मिल रहा डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में पेट्रोल पंपों पर इन दिनों डीजल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बल्क में डीजल खरीदने वाले ट्रांसपोर्टरों को अलग-अलग मात्रा में डीजल मिल रहा है। किसी पंप से वह 50 लीटर से अधिक नहीं ले सकते तो कहीं 100 लीटर भी मिल जा रहा है। जबकि निश्चित सीमा के बारे में पता करते हैं तो उन्हें कोई जानकारी नहीं प्राप्त होती है।
सोमवार को पड़ताल में सामने आया कि पंपों पर बड़ी गाड़ियों और ट्रक चालकों को उनकी मांग के अनुसार नहीं, बल्कि पंप के तय कोटे के हिसाब से तेल मिल रहा है। पड़ताल के दौरान पाया गया कि पंप संचालक आपूर्ति की स्थिति पर खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दि अंबाला कैंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम निवास ने बताया कि 2 हजार रुपये से अधिक का डीजल नहीं मिल रहा है। इसके कारण तीन से चार पंपों के पास गाड़ी भेजनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहड़ा मोहड़ी अंबाला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन शीशपाल मोर ने बताया कि 200 लीटर तक तेल मिल रहा है। आने वाले समय को लेकर चिंता बढ़ रही है। फिलहाल काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें