छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करते प्राचार्य डॉ. रोह
- फोटो : Archive
अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी और आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ती वितरित की गईं। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पिंकी गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शन, एनसीसी, एनएसएस और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी गई। डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. भारती विज, श्याम रहेजा मौजूद रहे। संवाद