फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-बठिंडा रेल सेक्शन पर 100 की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का निरीक्षण करते अ​धिकारी। रेलवे
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-बठिंडा रेल सेक्शन पर भी 100 की गति से ट्रेनों का संचालन होगा। अंबाला मंडल ने इसकी पूरी तैयार कर ली है। 133 किमी ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इसके तहत नवनिर्मित नाभा-धबलान-पटियाला के बीच तैयार हुए 28.225 किमी सेक्शन का शुभारंभ 28 जनवरी को हो जाएगा।
30 किमी के हिस्से को भी तैयार करने का काम जोरों-शोरों से किया जा रहा है जोकि आगामी एक या दो माह में तैयार होने की संभावना है। मौजूदा समय में लगभग 212 किमी के रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन 70 से 80 किमी की गति पर हो रहा है और अंबाला से बठिंडा तक पहुंचने में साढ़े चार से पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन पूरे ट्रैक के डबल होने से यह सफर मात्र तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से जहां यात्रियों के समय की बचत होगी। नई ट्रेनों के संचालन जैसे वंदे भारत व शताब्दी आदि को लेकर भी रुपरेखा तैयार की जाएगी। इससे यात्री बठिंडा से अंबाला होते हुए दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों तक सुगम तरीके से पहुंच सकेंगे।
2500 करोड़ की परियोजना, 2019 में शुरु हुआ काम
अंबाला रेल मंडल के अधीन अंबाला से राजपुरा तक पहले ही रेल सेक्शन डबल है। राजपुरा से बठिंडा तक लगभग 173 किमी के रेल सेक्शन के दोहरीकरण की परियोजना 2019 में तैयार की गई और इसके लिए 2500 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया। इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य राजपुरा और दाऊकलां स्टेशन के बीच लगभग 18.8 किमी में किया गया और इसे 17 सितंबर 2021 को ट्रेनों के आवागमन के लिए शुरु कर दिया गया। दूसरे चरण में कुलसेरी से सेखा के 28.80 किमी को बिछाया गया और 28 फरवरी 2022 को इसे शुरु किया गया। तीसरे चरण में बठिंडा से बठिंडा कैंट रेलवे स्टेशन तक 8.35 किमी का ट्रैक 8 अगस्त 2022 को शुरु किया गया। इसके बाद कलसेरी से नाभा तक 18.850 किमी का ट्रैक 28 जनवरी 2023 में, बठिंडा कैंट रेलवे स्टेशन से लहरा मुहब्बत तक 14.810 किमी का ट्रैक 24 मार्च 2023, सेखा-हडियाया 15.30 किमी रेल सेक्शन 27 सितंबर 2023 और अब नाभा-धबलान-पटियाला के बीच 28.225 किमी सेक्शन का शुभारंभ रविवार 28 जनवरी को किया जा रहा है। इसके बाद लहरा मुहब्बत-रामपुरा फूल-तपा-हडियाया के बीच 32 किमी सेक्शन को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा धूरी और पटियाला रेल यार्ड को अलग से शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-36
राजुपरा-बठिंडा रेल सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लगभग 134 किमी का हिस्सा डबल कर दिया गया है। जल्द ही अन्य हिस्से को भी तैयार कर दिया जाएगा। 2500 करोड़ की इस परियोजना के तहत राजपुरा से बठिंडा तक लगभग 174 किमी का हिस्सा डबल हो जाएगा। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी योजना तैयार हो सकेगी। यह अंबाला मंडल के लिए एक विशेष उपलब्धि होगी।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।

राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का निरीक्षण करते अधिकारी। रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें