अंबाला। किसान आंदोलन के कारण यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के बीच रास्ते के स्टेशनों पर रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
बड़े को छोड़कर छोटे स्टेशनों पर खाने-पीने का सामान नहीं मिलने से यात्रियों में रोष नजर आया। रेलवे तक सूचना पहुंचते ही छोटे स्टेशनों पर भी सामाजिक संस्थाओं की मदद से चाय और लंगर का प्रबंध किया। छावनी रेलवे स्टेशन पर भी दो ट्रेनें चार से पांच घंटे तक फंसी रहीं।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 30 से अधिक वाणिज्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया था, जिससे कि अगर किसी यात्री को कोई दिक्कत हो तो उसे तुरंत उपचार व सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा कैंट स्टेशन पर सहायता बूथ भी स्थापित किया गया था और यात्री लगातार ट्रेनों की जानकारी के लिए कर्मचारियों से संपर्क कर रहे थे।
कैंट स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अंबाला अकालतख्त एक्सप्रेस और 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे तक कैंट स्टेशन पर रोकी गई। इस दौरान ट्रेन नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर, 12217 कोच्चिवली-चंडीगढ़, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़, 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़, 15531 सहरसा-अमृतसर, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द कर दिया। जबकि ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज, 15532 अमृतसर-सहरसा, 15708 अमृतसर-कटिहार, 12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली, 20494 चंडीगढ़-मदुरई को अंबाला से पुन: संचालित किया गया।
सामाजिक संगठनों ने लगाया लंगर
किसान आंदोलन के कारण यात्री अपने छोटे बच्चों सहित ठंड के मौसम में काफी हैरान-परेशान नजर आए। लेकिन उनकी इस परेशानी को कुछ हद तक सामाजिक संगठनों ने दूर किया। शास्त्री कॉलोनी निवासियों का एक जत्था दाल व चावल लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पहुंच गया और उन्होंने लंगर वितरण शुरु कर दिया। लंगर को देखकर स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को काफी राहत मिली और उन्होंने खुशी-खुशी लंगर ग्रहण किया।
फोटो-45
पंजाब जाना था। सोमवार सुबह ही बिहार से आया हूं लेकिन अब जानकारी मिली है कि ट्रेनें बंद हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है।
मोहित।
फोटो-46
किसान आंदोलन की वजह से एक बार फिर ट्रेनें पंजाब की तरफ नहीं जा रही। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है। साथ छोटे बच्चे व पत्नी है। अब ट्रेन के चलने का इंतजार करना मजबूरी है।
सुनील कुमार।
फोटो-47
गांधीधाम गुजरात से आए थे। रविवार रात से ही स्टेशन पर बैठे हैं। इस कारण काफी दिक्कत हो रही है। सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए ताकि ये रोज-रोज का आंदोलन समाप्त हो जाए
हरपाल सिंह।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: