फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरी मालगाड़ी, 10 घंटे बाधित रहा अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिहार जा रही फूड रिलीफ स्पेशल मालगाड़ी सोमवार सुबह लगभग 4:15 बजे सहारनपुर रेल यार्ड में डिरेल हो गई। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के कारण अप और डाउन लाइन बाधित हो गई। गेहूं से भरे डिब्बों को हटाने के लिए रेल कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 10 घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद दोपहर 2 बजे तक ट्रैक क्लीयर हो पाया। इस कारण छावनी से निकलने वाली नौ ट्रेन प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह हादसा मंडल के अधीन सहारनपुर रेलवे यार्ड में हुआ। अंबाला से बिहार जा रही फुल रिलीफ स्पेशल ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें गेहूं की बोरियां भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह सभी रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डिरेल डिब्बों को पटरी से हटाने का राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। वहीं इस हादसे के बाद छावनी स्टेशन से निकलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। इसमें तीन ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द, तीन को बीच रास्ते रद्द तो तीन लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया।
रेलवे की तरफ से स्टेशन पर यात्रियों को बार-बार ट्रेनों के संबंध में सूचना दी जा रही थी ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना सफर जारी रख सकें। वहीं हादसा स्थल पर डिरेल हुए डिब्बों से पहले गेहूं की बोरियां उतारी गईं और डिब्बों को खाली किया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से डिब्बों व टूटे एक्सल को पटरी से हटाया गया। लगभग 100 कर्मचारियों की मदद से दोपहर दो बजे ट्रैक क्लीयर हो पाया।
विज्ञापन

ये ट्रेन हुईं प्रभावित
ट्रेन नंबर 04501/02 सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर व ट्रेन नंबर 04532 अंबाला-सहारनपुर को रद्द किया गया। ट्रेन नंबर 04507 दिल्ली-फाजिल्का, 02054 अमृतसर-हरिद्वार व ट्रेन नंबर 02053 हरिद्वार-अमृतसर को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रद्द कर दोबारा चलाया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02358 अमृतसर कोरबा, 04646 जम्मूतवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 02332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस को दिल्ली के रास्ते गंतव्य की तरफ भेजा गया।
बदले रूट से भेजी ट्रेन
सहारनपुर रेल यार्ड में मालगाड़ी डिरेलमेंट की सूचना मिली थी। इस कारण सोमवार सुबह कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया, वहीं अंबाला-सहारनपुर रूट बाधित होने की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों को दिल्ली के रास्ते गंतव्य तक भेजा गया।
हंसराज, स्टेशन अधीक्षक।
जांच जारी
घटनास्थल पर तुरंत रिलीफ कार्य शुरू कर दिया था। हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी जांच की जा रही है। तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें