फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून यार्ड की रि-मॉडलिंग के चलते देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस कैंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने देहरादून यार्ड की रि-मॉडलिंग के चलते जहां देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस को भरतपुर देहरादून के बीच में कैंसिल कर दिया तो वहीं फॉग के मौसम को देखते हुए 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया यह ट्रेन अभी तक 17 नवंबर तक देहरादून से मेरठ सिटी तक चल रही थी लेकिन अब यह ट्रेन देहरादून और मेरठ सिटी के बीच में कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन

ब्रांद्रा से जम्मू ट्रेन 19 दिसंबर से 30 जनवरी, जम्मू बांद्रा 20 दिसंबर से 30 जनवरी, अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी, चंडीगढ़ अमृतसर 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक, अमृतसर चंडीगढ़ 16 दिंसबर से 31 जनवरी, अमृतसर लालकुआं 21 दिसंबर से 25 जनवरी, लालकुआं से अमृतसर 21 दिसंबर से 25 जनवरी, अंबाला कैंट से बरौनी 17 दिसंबर से 28 जनवरी, बरौनी से अंबाला कैंट 19 दिसंबर से 30 जनवरी, जम्मू तवी से हरिद्वार 22 दिसंबर से 26 जनवरी, हरिद्वार से जम्मू तवी 23 दिसंबर से 27 जनवरी, चंडीगढ़ प्रयाग 16 दिसंबर से 31 जनवरी, प्रयाग से चंडीगढ़ 17 दिसंबर से 01 जनवरी, अजमेर से अमृतसर 19 दिसंबर से 30 जनवरी, अमृतसर से अजमेर 20 दिसंबर से 31 जनवरी, जयनगर से अमृतसर 19 दिसंबर से 3 फरवरी, श्रीगंगा नगर से जम्मू तवी 18 दिसंबर से 29 जनवरी, जम्मू तवी से श्रीगंगानगर 19 दिसंबर 30 जनवरी रद्द कर दी गई हैं। उधर, सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि रि-मॉडलिंग का काम जैसे ही खत्म होगा तो उसके बाद ट्रेन को दोबारा से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें