रेलवे स्टेशनों पर होली व ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर टिकट बुक करवाने में चल रही मारमारी को देखते हुए विशेष चलाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते कई ट्रेनें अलग से चलवाई जाएगी। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और वह होली व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां में ट्रेन के सफर का आनंद उठा सके। ये सभी ट्रेनें 1 मार्च से आरंभ होकर 30 जून तक चलेंगी। अभी स्थिति यह है कि लोग महीनों पहले ही ट्रेनों में बुकिंग करवा लेते हैं, जिस वजह से कई ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन गई है। जिसके चलते अब लोगों को रुटीन की गाड़ियों में सीटें नहीं मिल पा रही हैं। जिसके चलते रेलवे ने अब स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।
ये स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी
होली और ग्रीष्मकाल को देखते हुए ट्रेन संख्या 04408 हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग में वीरवार को व ट्रेन संख्या 04407 दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन रविवार व 04418 हजरज निजामुद्दीन से पुणे मंगलवार को, 04417 पुणे से हजरत निजामुद्दीन वीरवार को, 04404 नई दिल्ली से बरौनी मंगलवार और शुक्रवार को, 04403 बरौनी से नई दिल्ली बुधवार और शनिवार को 04406 दिल्ली से दरभंगा सोमवार को और वीरवार व 04405 दरभंगा से दिल्ली मंगलवार और शुक्रवार को, 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर वीरवार को, 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ मंगलवार को व 04972 जम्मूतवी से उदयपुर वीरवार को व 04971 उदयपुर से जम्मूतवी शुक्रवार को चलेंगी। इसके अलावा 04998 भठिंडा से वाराणसी रविवार को, 04997 वाराणसी से भठिंडा सोमवार को, 04921 सहारनपुर से अंबाला कैंट प्रतिदिन, 04922 अंबाला कैंट से सहारनपुर प्रतिदिन, 04992 जम्मूतवी से पठानकोट शनिवार को और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन व 04991 पठानकोट से जम्मूतवी रविवार और शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन व 04426 हजरज निजामुद्दीन से कोच्चुवैली शनिवार को, 04425 कोच्चुवेली से हजरत निजामुद्दीन सोमवार को, 05101 छपरा से आनंद विहार रविवार को, 05102 आनंद विहार से छपरा सोमवार को, 04401 आनंद विहार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा सोमवार और शुक्रवार को, 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आनंद विहार मंगलवार और शनिवार को, 04203 लखनऊ से आनंद विहार मंगलवार और गुरुवार को, 04204 आनंद विहार से लखनऊ मंगलवार और गुरुवार को 04410 आनंद विहार से लखनऊ मंगलवार और गुरुवार को, 04409 लखनऊ से आनंद विहार बुधवार और शुक्रवार को, 04412 आनंद विहार से पटना गुरुवार और शनिवार को, 04411 पटना से आनंद विहार शुक्रवार और रविवार को 04416 आनंद विहार से दरभंगा शनिवार को 04415 दरभंगा से आनंद विहार रविवार तक चलेंगी।
दूसरी ओर, 05115 छपरा से आनंद विहार मंगलवार को, 05116 आनंद विहार से छपरा बुधवार को व 05717 कटिहार से जालंधर सिटी बृहस्पतिवार को, 05718 जालंधर सिटी से कटिहार शनिवार को, 02597 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी मुंबई शनिवार को, 02598 छत्रपति शिवाजी मुंबई से गोरखपुर रविवार को, 03427 मालदा से हरिद्वार सोमवार को, 03428 हरिद्वार से मालदा मंगलवार को, 09725 जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन व 09726 दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन व 09627 अजमेर से दिल्ली कैंट सोमवार, बुधवार व शनिवार को, 09626 दिल्ली कैंट से अजमेर सोमवार, बुधवार, शनिवार को व 04735 बीकानेर से हरिद्वार शुक्रवार को, 04736 हरिद्वार से बीकानेर शनिवार को, 01171 मुम्बई सीएसटी से जम्मूतवी शुक्रवार को, 01172 जम्मूतवी से मुम्बई सीएसटी सोमवार को, 01169 लोकमान्य तिलक से गोरखपुर शुक्रवार को चलेंगी।
जबकि 01170 गोरखपुर से लोकमान्य तिलक मंगलवार को, 04602 फिरोजपुर कैंट से कटिहार शुक्रवार को, 04601 कटिहार से फिरोजपुर कैंट व 05007 रामनगर से हावड़ा शुक्रवार को, 05008 हावड़ा से रामनगर व 09453 गांधीधाम से जालंधर सिटी सोमवार को, 09454 जालंधर सिटी से गांधीधाम बुधवार व 09305 इंदौर से पटना रविवार व 09306 पटना से इंदौर सोमवार को व 09413 अहमदाबाद से दिल्ली सराय रोहिल्ला शनिवार को, 09414 दिल्ली सराय रोहिल्ला से अहमदाबाद रविवार को, 09005 मुम्बई सेंट्रल से नई दिल्ली शुक्रवार को, 09006 नई दिल्ली से मुम्बई सैंट्रल शनिवार को, 09021 बांद्रा से जम्मूतवी सोमवार को, 09022 जम्मूतवी से बांद्रा मंगलवार को, 09003 मुम्बई सेंट्रल से जालंधर सिटी रविवार को, 09004 जालंधर से मुम्बई सैंट्रल मंगलवार व 05717 कटिहार से जालंधर सिटी बुधवार व 05718 जालंधर से कटिहार शनिवार को, 02503 कामाख्या से आनंद विहार बुधवार को, 02504 आनंद विहार से कामाख्या शुक्रवार को, 04117 इलाहाबाद से आनंद विहार बुधवार, शुक्रवार, रविवार को, 4118 आनंद विहार से इलाहाबाद शुक्रवार, शनिवार व सोमवार को, 082503 कामाख्या से आनंद विहार बुधवार को, 082504 कामाख्या से आनंद विहार शुक्रवार को, 082907 मुम्बई सैंट्रल से लखनऊ बुधवार को, 082908 लखनऊ से मुम्बई सेंट्रल शुक्रवार को, 082909 बांद्रा से गोरखपुर शनिवार को, 082910 गोरखपुर से बांद्रा रविवार तक चलेगी।