फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 घंटे 35 मिनट में किया अंबाला से दिल्ली का सफर तय, वंदे भारत रोक निकाली पश्चिम एक्सप्रेस, कटरा 46 मिनट देरी से रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नई दिल्ली से मां वैष्णों देवी कटरा के रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 25 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन का छावनी स्टेशन पर पहला स्टॉपेज था। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा के साथ-साथ एडीआरएम कर्ण सिंह और डीसीएम हरि मोहन की मौजूदगी में ट्रेन का स्वागत किया गया। यहां पर ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट का था लेकिन ट्रेन 12 बजकर 46 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। वंदे भारत को रोक बांद्रा टर्मिनल अमृतसर यानि पश्चिम एक्सप्रेस को निकाला गया। इसी के चलते सेमी हाई स्पीड ट्रेन अंबाला कैंट से मां वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए करीब 46 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 29 सितंबर को जो शेड्यूल जारी किया था उसके मुताबिक वंदे भारत को नई दिल्ली से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हरी झंडी दिखाने के बाद चलना था और दिल्ली के बाद नॉन स्टॉप दौड़ते हुए यह ट्रेन दो घंटे 10 मिनट के बाद अंबाला स्टेशन पर 12 बजे पहुंचनी थी। लेकिन यह ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर सात पर रोका गया। उसके बाद डीआरएम और एडीआरएम एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे के बाहर पहुंचे। डीआरएम ने पहले पीछे वाली साइड का बटन दबाकर उसे खोलने का प्रयास किया। जब नहीं खुला तो उसके बाद डीआरएम और अन्य अधिकारी दूसरी खिड़की पर पहुंचे। करीब दो मिनट के इंतजार के बाद ट्रेन का स्वचालित दरवाजा खुला और रेलवे अधिकारी उसमें सवार हुए। लेकिन अमृतसर से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए कैंट स्टेशन पहुंची तो उसे प्लेटफार्म नंबर छह का कासन मिला। रेलवे को इसी के चलते वंदे भारत ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा और करीब 12 बजकर 46 मिनट तक खड़ी रही। करीब 21 मिनट तक रेलवे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारी ट्रेन के अंदर इंजन वाले कैबिन और ट्रेन के पास खड़े होकर सेल्फी के साथ-साथ फोटो खींची।
बिना पैसेंजर के दौड़ी वंदे भारत, यात्रियों के लिए हैं 16 डिब्बे
रेलवे प्रशासन की ओर से वंदे भारत ट्रेन में एक भी बुकिंग नहीं की गई थी। इसीलिए नई दिल्ली से चली यह ट्रेन कटरा तक बिना सवारियों के लिए दौड़ेगी और वहां से अपने निर्धारित समय पर चलकर रात को 8 बजकर 48 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पांच अक्टूबर से यह ट्रेन रोजाना दौड़ेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधा हैं और कुल 16 डिब्बे है, जिसमें 14 चेयरकार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोचमें 78 कुर्सियां हैं। ट्रेन में यात्रियों कीसुविधा के लिए एलईडी लगी है, जिसमें ट्रेन किस स्टेशन पर खड़ी है उसकी जानकारी यात्री को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें