फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली-लुधियाना सेक्शन पर 130 किलोमीटर गति से दौड़ेंगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से दिल्ली और अंबाला से चंडीगढ़ के बीच 110 किलोमीटर की गति से चलने वाली ट्रेन जल्द ही 20 किलोमीटर अतिरिक्त गति से दौड़ती नजर आएंगी। ट्रेनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल ने शुुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह बात बताई। अंबाला रेल प्रबंधक, दिल्ली सीपीआरओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी इसमें मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल प्रबंधक ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन पर मौजूदा समय में 110 किलोमीटर की गति से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में यात्रियों के समय की बचत के लिए ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। इस कार्य के लिए सिग्नल सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए रेलवे बोर्ड को प्लान तैयार कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें