अंबाला सिटी। कौमी एकता मोर्चा के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर आवागमन दिनभर 12 घंटे तक बंद रहा। सुबह पांच बजे ही अंबाला पुलिस ने जग्गी सिटी सेंटर पर ट्राला लगाकर दिल्ली से अमृतसर जा रहे राजमार्ग को बंद कर दिया था।
इसी प्रकार शंभू बॉर्डर के 500 मीटर बाद अमृतसर की तरफ से दिल्ली जा रहे राजमार्ग पर भी बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को बंद कर दिया था। जिसे शाम साढ़े 5 बजे खोला गया। इन 12 घंटों में दिल्ली और पंजाब की तरफ से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो लोग जम्मू कश्मीर या हिमाचल प्रदेश से आए उन्हें तो इस बंद की जानकारी ही नहीं थी। इसके अलावा इन राजमार्गों का यातायात अंबाला सिटी से गुजरने पर भी स्थानीय लोगों को दिक्कत आई। हालांकि इन 12 घंटों में छह से सात बार जाम जैसे हालात बने, मगर पुलिस की जगह-जगह तैनाती के कारण जाम कुछ ही देर लग सका। वहीं एसपी अजीत सिंह शेखावत ने भी सभी नाकों का निरीक्षण किया।
जग्गी सिटी सेंटर के सामने अमृतसर की तरफ जाने वाले वाहनों को चंडीगढ़ राजमार्ग की तरफ डायवर्ट करे- फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।
जग्गी सिटी सेंटर के सामने अमृतसर की तरफ जाने वाले वाहनों को चंडीगढ़ राजमार्ग की तरफ डायवर्ट करे- फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।