फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस स्टैंड के बाहर राजमार्ग पर जाम

विज्ञापन
अंबाला छावनी में ओबर ब्रिज के निचे बसों रोककर सवारी बैठाते चालक। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के एक दिन बाद ही रोडवेज ही निर्देशों की अवहेलना करती दिखीं। शनिवार को बस स्टैंड के बहार राजमार्ग पर खड़ी हो रही रोडवेज और अन्य डिपो की बसों के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित होता दिखा।
विज्ञापन

यहां दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे हैं। इसका कारण रोडवेज विभाग की बसें हैं। दरअसल बसों के चालक पुल के नीचे बसों को खड़ा कर पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ, जम्मू और दिल्ली की सवारी को बिठाते हैं। जिसके कारण जाम लगा रहता है और दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है। जबकि यहां जाम और दुर्घटना न हो इसके लिए बैठक के रोडवेज को सवारियों बस स्टैंड के भीतर से बैठाने के निर्देश दिए गए थे।

यहां से गुजरती है आठ राज्यों की बसें

छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डे में से एक है। यहां से रोजाना 700 के करीब बसें होकर गुजरती हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत आठ राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही यहां से करीब 15 हजार यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। जैसे ही चालक बसों को छावनी बस अड्डे से बाहर निकालते हैं। इसके बाद वह इन बसों को पुल के नीचे खड़ा कर देते हैं और सवारियों को बैठाने लगते हैं। इस दौरान एक के बाद एक बस लग जाती है और बसों की लंबी लाइन लग जाती है। इसके साथ ही राजमार्ग पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन




स्टेशन के पास डयूटी पर रहता है होमगार्ड

कई बार यातायात को कंट्रोल करने के लिए रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास एक होमगार्ड के जवान की डयूटी रहती है। जो तीन तरफ से आ रहे ट्रेफिक हो नियंत्रित करता है। मगर अकेला होने के कारण कई बार यातायात संभालना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो से लेकर एक तक वाहन की लंबी लाइन लगी रहती है। ओवरब्रिज के नीचे खड़ी बसों के कारण बसों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिसके कारण वीटा बूथ से लेकर पूर्ण सिंह के ढाबे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। कई बार यहां पर वाहन रेंगते नजर आते हैं।

लोग जाम से होते हैं परेशान
लाल कुर्ती निवासी नवीन यादव ने बताया कि वीटा बूथ के पास राजमार्ग के बीच में रोजाना प्रशासन को पुलिस कर्मचारी की डयूटी लगानी चाहिए। यहां जाम के हालात रोजाना बनते हैं। वहीं महेंद्र सिंह रेखी ने बताया कि सभी डिपो के चालक रोजाना बस स्टैंड के बाहर ओवरब्रिज के नीचे बसों को रोकते हैं। आवाज लगाकर यात्रियाें को बस में बिठाते हैं। इस कारण राजमार्ग के दोनों और जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह से दोपहर और शाम को सबसे ज्यादा हालात खराब होते हैं।

वर्जन



रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा के संज्ञान में यह मामला लाया गया था। इसके बाद उन्होंने आदेश दिए हैं कि जो भी बस चालक बसों को ओवरब्रिज के नीचे बस रोककर यात्रियों को बैठाएगा उनके चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


करण सिंह, अतिरिक्त संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें