फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पारा 41 डिग्री के पार, मई में बदलेगा माैसम

विज्ञापन
अंबाला में बढ़ते तापमान के चलते मां बेटी गर्मी से बचने के लिए चुन्नी से ढक्कर जाते हुए। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कई दिनों से तेज धूप होने और गर्म हवा चलने से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। गर्मी बढ़ने पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक भी बाजारों से रौनक गायब रही और सड़कें भी सूनी दिखीं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में भी ऐसा ही देखने को मिला। बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी। रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित है।

इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से बीच-बीच में गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चल सकती है, लेकिन 30 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित है। एक से तीन मई के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक की भी संभावना है। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से गर्मी भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें