शहर स्थित पुरानी कपड़ा मार्केट में निगम के मनोनीत सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा कपड़ा व्यापारिय
- फोटो : kathua
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन में पानी की मार झेलने वाली पुरानी कपड़ा मार्केट में शुक्रवार को नगर निगम के मनोनीत सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा पहुंचे। उनके समक्ष कपड़ा व्यापारियों ने कई समस्याएं रखी। यहां सबसे बड़ी समस्या सफाई की है। व्यापारियों ने मुख्यतः कपड़ा मार्केट में बड़े डस्टबिन रखवाने की मांग की। इसके बाद कपड़ा मार्केट के नालों की सफाई मशीनों से करवाने की मांग की गई।
सफाई के लिए व्यापारी थड़े तोड़ने को तैयार : कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि अगर बिना थड़े तोड़े सफाई की जा सकती है तो वह उनके लिए बेहतर होगा, लेकिन यदि थड़े तोड़ने की जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए भी तैयार है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि देव समाज कॉलेज के सामने बनी पुलिया के नीचे नाला पूरी तरह से रुका हुआ है। इस पुलिया को भी तुड़वाकर नाले को नीचे से खुलवाया जाए। जहां-जहां कपड़ा मार्केट में थड़े तोड़ने की आवश्यकता पड़ेगी प्रशासन उन थड़ों की निशान देही कर दें ताकि कपड़ा व्यापारी खुद से इन थड़ों को तुड़वा सकें।
पानी की निकासी को दिया सुझाव : पानी की निकासी पर बात करते हुए का व्यापारियों ने बताया कि जब कपड़ा मार्केट के पीछे अंडरपास बनवाया गया था, तब वहां से निकलने वाले नाले को बंद करवा दिया गया था।