फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी आने से व्यापारियों को हुआ करोड़ों का नुकसान

Sat, 06 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। टांगरी नदी में 40 हजार क्यूसिक पानी आने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में 7 फुट पानी घुस गया। इतना भयंकर पानी आने के बाद व्यापारियों का कई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
पानी की भयंकर मार झेल रहे कारोबारी शुक्रवार को छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचे और उन्हें अपना दर्द बताते हुए गुहार लगाई की इंडस्ट्रियल एरिया के जिन विकास कार्यों को उन्होंने शुरू करवाया था, उनमें कुछ लोगों ने अड़ंगा डाल कर रुकवा दिया है, उन्हें दुबारा शुरू करवाया जाए। पानी आने से इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ बर्बाद हो गया : साल 2023 में भी इंडस्ट्रियल एरिया में पानी आया था, इसके बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों को बचाने के लिए माजरा से लेकर सहारनपुर रेलवे लाइन तक न केवल टांगरी नदी के साथ-साथ आठ किलोमीटर एक ऊंचा तट बंध बनवाया बल्कि उस तट बंध को मजबूत करने के लिए उस पर सड़क भी बनवा दी। इसके अलावा सहारनपुर लाइन के पास बबयाल गांव के नजदीक 200-200 क्यूसिक के दो पंप हाउस भी बनवा के दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें