फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश के कहर से सड़कों पर बने गड्ढे, वाहन चालकों को दे रहे दर्द

Sat, 06 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बारिश के कहर ने जिले में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया। हालात ऐसे हो गए हैं कि गड्ढों में फंसकर और सड़क पर फैली बजरी से फिसलकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। यह स्थिति एक जगह नहीं बल्कि पूरे जिले में बनी हैं। अंबाला शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 30 सड़कों के टूटने से पीडब्ल्यूडी बीएडंआर विभाग को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा उन क्षेत्रों में नुकसान हुआ, जो क्षेत्र घग्घर और टांगरी नदी के आसपास लगते हैं। वहां इन नदियों के पानी ने सड़कों को नुकसान पहुंचाया।

मानव चौक क्षेत्र
अंबाला-हिसार रोड पर मानव चौक सड़क पूरी तरफ टूट चुकी है। भारी बारिश के कारण यहां गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से वाहन चालक हिचकोले खाकर चल रहे हैं। वाहनों की गति धीमी होने से पुल तक भी जाम की स्थिति बन रही है। इन गड्ढों से रात के समय में निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को भी दोपहर में यहां वाहनों की गति गड्ढों के कारण धीमी रही।
विज्ञापन



कोर्ट रोड से नए पुल पर जाने वाली सड़क
इस सड़क पर शुक्रवार को भी हल्का जलभराव रहा। कोर्ट चौक से कोर्ट तक सड़क की हालत खस्ता हो गई है। यह सड़क कई जगहों से टूट गई है। इसी तरह कोर्ट चौक से नए पुल की तरफ जाने वाली सड़क में भी गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क पर बजरी फैलने से वाहन चालकों के लिए दिक्कत पैदा हो गई है, क्योंकि वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।

सिविल अस्पताल से पुलिस लाइन चौक तक निकली बजरी
सिविल अस्पताल चौक से लेकर पुलिस लाइन चौक तक भी सड़क कई जगहों से टूट गई है। कई जगहों से तो बीच में से सड़क ही काफी दूर तक बीच में टूट गई है। सड़क पर बजरी फैली होने से वाहन चालकों को गिरने का खतरा बना रहता है। जंडली से अंबाला शहर की तरफ आने वाली मुख्य सड़क पर प्रेेम नगर में गहरा गड्ढा बन गया है।

जंडली पुल के पास बारिश से बना गहरा गड्ढा
जंडली पुल के पास बारिश होने से जलभराव हो गया था। यहां से तीन दिन में पानी की निकासी हुई है। इस वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क टूटने से पुल तक जाम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि सड़क टूटने से वाहन चालक धीमी गति से चलते हैं। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। रात के अंधेरे में यह गड्ढे दिखते नहीं हैं।

अग्रसेन चौक पर भी बुरे हालात सबसे व्यस्त अग्रसेन चौक पर बरसाती पानी की निकासी नहीं है। यहां सड़क बाहर की तरफ से ऊंची और चौक की तरफ पानी की ढलान है। जिससे बरसाती पानी यहां जमा हो जाता है। पानी की निकासी न होने से यहां सड़क बार-बार टूट रही है। इस सड़क पर गड्ढे बनने से वाहनों की गति धीमी हो जाती है और पुल तक जाम की स्थिति बन जाती है।


सेक्टरों की सड़कें टूटी पड़ी, लंबे समय से नहीं बनी

शहर के सेक्टरों की सड़कें भी टूटी पड़ी है। लंबे समय से सड़कों को बनाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इन सड़कों की निविदा भी हो चुकी है। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक से सेक्टर-10 स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क की हालत ज्यादा खराब है। इस सड़क पर गड्ढे ज्यादा और सड़क कम दिखाई देती है।

भारी बारिश से शहर में 30 से ज्यादा सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़कों के पैचवर्क करने के लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। मौसम साफ होते ही पैचवर्क शुरू किए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

- अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

शहर के सेक्टर-नौ में बन रही सड़क पड़ी अधूरी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें