फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब सीमा के साथ व्यापार भी बंद, हाईकोर्ट को पत्र

विज्ञापन
शहर के अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए व्यापारी वर्ग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले लगभग तीन महीनों से हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाली शंभू सीमा बंद है। अब रेलमार्ग भी आठ दिनों से प्रभावित हो रहा है। इससे कपड़ा मार्केट के साथ सराफा बाजार, इलेक्ट्रिकल मार्केट, मनियारी बाजार और परिवहन से जुड़े पंजाब से आने वाले 70 फीसद ग्राहक कम हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर अंबाला के व्यापारी वर्ग ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने पहले राज्य चुनाव आयोग और सरकार को पत्र लिखा। जब कोई जवाब नहीं आया तो अब हाईकोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप कर मार्ग खुलाने की बात लिखी है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वे दुकानें बंद करेंगे और रोष प्रकट करेंगे। व्यापारियों ने इन बातों को एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में रखा। इसमें व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट, इलेक्ट्रिकल मार्केट, सर्राफा, मिक्सी उद्योग, मनियारी बाजार, ट्रांसपोर्ट के सामने आ रही समस्याओं के बारे में बताया।



बाजारों में 20 हजार कर्मचारी हैं कार्यरत

व्यापारियों ने बताया कि पंजाब की सीमा बंद होने के कारण हिमाचल के भी ग्राहक लंबा सफर करने को मजबूर है। ऐसे में उनकी संख्या भी घट गई है। इन हालातों में कर्मचारियों को वेतन देने में मुश्किल सामने आ रही है। कपड़ा मार्केट सहित शहर में लगभग 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही कोरोना के कारण वे कई वर्ष पीछे हो गए हैं। ऐसे में अब सीमाएं बंद होने से फिर से कोरोना जैसे हाल हो गए हैं। दुकानें खुल तो रही हैं लेकिन न खुलने के बराबर ही है।
विज्ञापन


फोटो: 15

कर्मचारियों का वेतन देना मुश्किल : विशाल



होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बत्रा ने कहा कि पंजाब की सीमा बाधित होने के कारण व्यापार 70 प्रतिशत तक घट गया है। कई दुकानों पर 500 से 600 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो जाएगा और मजबूरन दुकानदारों को कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ और कोरोना काल के नुकसान से अभी तक व्यापारी उभरा नहीं था। अब रास्ते बंद होने से भी व्यापारी मंदे की मार झेलने को मजबूर है।



फोटो: 14



सर्राफा के भी घटे ग्राहक : नरेश



सर्राफा एसोसिएशन अंबाला शहर के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि अंबाला में अधिकतर ग्राहक बाहर से सोना व अन्य आभूषण खरीदने के लिए आते है। लेकिन पिछले कई महीने से सीमाएं बाधित है। ऐसे में ग्राहक दूसरे जिलों की ओर रुख कर रहें है। अंबाला की बात करें तो सर्राफा बाजार में सिर्फ 20 प्रतिशत ही काम रह गया है। लेकिन दुकानों के खर्चे ज्यों के त्यों ही है। ऐसे में व्यापार चलाना काफी मुश्किल हो गया है।



फोटो: 12



कच्चे माल की आपूर्ति और सप्लाई प्रभावित : कुलदीप



मिक्सी उद्योग और अंबाला एप्लाइंसेस एसोसिएशन के सचिव कुलदीप आहुजा ने बताया कि मिक्सी और अन्य उपकरण बनाने के लिए लोहे और प्लास्टिक का दाना पंजाब से आता है, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण समय पर माल मिलने में भी परेशानी हो रही है। साथ ही उपकरणाें की 70 फीसद सप्लाई भी पंजाब में ही होती है। अब लंबे रास्ते से सामान पहुंचने में देरी अधिक लगती है। इससे समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है।



फोटो: 13



अटके हैं पुराने भुगतान : राकेश



अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल ने बताया कि पंजाब के मार्ग बाधित होने से उनका 60 से 70 प्रतिशत तक काम प्रभावित हो गया है। छोटे व्यापारियों के लेन देन भी 40 से 50 प्रतिशत तक रुक गए हैं। ऐसे में छोटे दुकानदारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द रास्ते खोलने चाहिए। जिससे व्यापार फिर से पटरी पर लौट सके।



इन एसोसिएशनों के व्यापारी रहे मौजूद

होलसेल क्लाथ मार्केट एसोसिएशन अंबाला से विशाल बत्रा व मोहन गोयल , अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन से राकेश अग्रवाल, राकेश मोहन व राकेश मक्कड़, सर्राफा एसोसिएशन अंबाला शहर से नरेश अग्रवाल, होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर एसोसिएशन से लक्की जुनेजा, कृष्ण गंभीर , अंबाला सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से प्रेम रत्न गोसाईं और हर्ष सेठी, मिक्सी एसोसिएशन से मोहन लाल सैनी, होलसेल कपड़ा मार्केट कालका चौक से राजकुमार मनचंदा, मनोहर लाल सचदेवा, सुपर आदर्श मार्केट बस स्टैंड से शैंकी बवेजा, होलसेल कपड़ा मार्केट अग्रसेन चौक से हरीश चड्ढा मौजूद रहे।

शहर के अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए व्यापारी वर्ग। संवाद

शहर के अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए व्यापारी वर्ग। संवाद

शहर के अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए व्यापारी वर्ग। संवाद

शहर के अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए व्यापारी वर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें