फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नकली जेवर रखकर तीन बार लिया 5.30 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नैनीताल बैंक लिमिटेड में नकली सोना रखकर तीन बार में 5 लाख 30 हजार रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बैंक ने सोने के जेवर असली-नकली का पता लगाने के लिए व्यक्ति को पैनल पर रखा हुआ है। जैसे ही व्यक्ति लोन लेने आए तो उसने भी जेवर को देखकर असली बताया और लोन मंजूर हो गया।
विज्ञापन

लोन नहीं चुकाने पर नोटिस के बाद नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई गई तो सारे जेवर नकली पाए थे। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने रामकिशन कॉलोनी निवासी रिंपी तायल, कैंट में शिव अहाता के पास रहने वाले राजू व निर्मल विहार निवासी मै. कपूर संस ज्वेलर्स के मालिक अनिल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में नैनीताल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक मोहित डबराल ने बताया कि 29 नवंबर 2021 को वह अवकाश पर था। उनकी गैरमौजूदगी में सहायक प्रबंधक रीमा वधवा कार्य देख रही थी। उस दिन रिंपी तायल बैंक आई और गोल्ड लोन स्कीम बारे पूछा। उस दौरान वह सोने के दो कड़े और एक चेन लेकर पहुंची थी। रीमा ने बैंक के पैनल पर तैनात अनिल कपूर को बैंक के नियम के अनुसार बैंक की ब्रांच में आकर सोने के असली-नकली होने बारे व इसकी कुल कीमत बारे बताने के लिए बुलाया। अनिल ने कहा कि सोना चेक कर असली बताया और कीमत 3,89,889 रुपये बताई थी।
विज्ञापन

सोने का वजन 108.250 ग्राम व नैट वजन 86.700 ग्राम बताया था। रीमा वाधवा ने रिंपी तायल व अनिल कपूर के हस्ताक्षर करवाकर रिंपी तायल को 2 लाख 85 हजार रुपये का लोन मंजूर कर दिया था। इसी तरह 28 जनवरी 2022 को राजू बैंक में आया और दो चेन दिखाकर बताया कि ये गिरवी रखकर लोन लेना है। अनिल कपूर ने बैंक आकर सोने की चेन असली बताई व कीमत 152768 रुपये बताई और राजू को 1 लाख 10 हजार रुपये का लोन दे दिया।
नोटिस भेजने के बाद सोना जांचा तो निकला नकली

शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 मार्च 2022 को राजू दोबारा बैंक में आया और दो सोने की चेन गिरवी रखकर लोन मांगा। अनिल ने चेन की कीमत एक लाख 93 हजार 161 रुपये बताई और राजू को फिर एक लाख 35 हजार रुपये का लोन दे दिया। 27 फरवरी 2023 को रिंपी और 28 जनवरी 2023 को राजू का लोन खाता एनपीए हो गया। दोनों को लोन राशि जमा करवाने को कहा। 18 अप्रैल को लीगल नोटिस भी भेजा।
24 अप्रैल को दोनों को बैंक की तरफ से नोटिस भेजा गया। तीन मई 2023 से पहले लोन की कुल बकाया राशि बैंक में जमा करवाएं अन्यथा आपके द्वारा जमा करवाए गए सोने के पैकेट खोलकर बैंक के नियमों के अनुसार उनकी नीलामी कर दी जाएगी। जब वह बैंक नहीं आए तो दो गवाहों की मौजूदगी में पैकेट खोले तो देखा कि सोना नकली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें