फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौकरी लगाने के नाम पर हड़पे 4.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग में साहा निवासी व्यक्ति के बेटे को नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में धनौड़ी गांव निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि टीवी रिपेयर का काम करता है। उसका महमूदपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के पास 4-5 वर्षों से आना-जाना है और वो साहा में सीएससी सेंटर चलाता है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने उसकी पहचान अशोक कुमार के साथ करवाई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी काफी जान पहचान है और नौकरी लगवाता रहता है। बताया कि नौकरी लगवाने का खर्च 3 से 4 लाख रुपये आता है। नौकरी लगवाने की बात कहने पर उसने 19 जुलाई 2022 से लेकर 25 जुलाई तक कुल 4 लाख 30 हजार रुपये जमा करवाए। आरोपी ने बेटे दीपक को स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति का पत्र दिया और आई कार्ड भी। बाद में पता चला कि दोनों फर्जी थे। 8 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत दी और दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। बावजूद आज तक आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें