अंबाला। नगर परिषद् अंबाला सदर व नगरपालिका नारायणगढ़ के सभी वार्डों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए अधिसूचना 30 जून 2021 को जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नगर परिषद् अंबाला सदर व नगरपालिका नारायणगढ़ के सभी वार्डों में विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियां जो भी चुनाव आयोग भारत द्वारा 1 जनवरी 2021 को 15 जनवरी 2021 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की गई है।
नगर परिषद् अंबाला सदर व नगरपालिका नारायणगढ़ की मतदाता सूचियों को बेहतर व उन्नत करने के तहत दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 9 जुलाई है। इसी प्रकार पुन: निरीक्षण प्राधिकारी (रिवाइजिंग अथॉरिटी) को दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई (10 और 11 जुलाई व राजपत्रित अवकाश छोड़कर) तय की गई है। पुन: निरीक्षण प्राधिकारी (रिवाइजिंग अथॉरिटी) को दावे व आपत्तियों के निपटान करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। उपायुक्त अंबाला के पास पुन: निरीक्षण प्राधिकारी (रिवाइजिंग अथॉरिटी) के आदेशों के विरुद्ध अपील दायर करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है। उपायुक्त अंबाला द्वारा अपीलों के निपटान की अंतिम तिथि 4 अगस्त (31 जुलाई व 1 अगस्त राजपत्रित अवकाश छोड़कर) 2021 तय की गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 18 अगस्त 2021 को कर दिया जाएगा।