अंबाला। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। करीब 12 दिन से सरल पोर्टल ठप है। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नहीं हो सके।
आ रही दिक्कत
इस कारण उनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। इस दौरान अभ्यर्थी सीएससी केंद्र के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। बलदेव नगर के सीएससी संचालक बजरंगी ने बताया कि उसने दो से तीन बार मूल निवास प्रमाणपत्र अप्लाई किए। इस दौरान उसकी फीस तो कट गई। लेकिन फीस कटने के बाद स्लिप जनरेट नहीं हुई और न ही ग्राहक के मोबाइल नंबर पर सरल से कोई मैसेज जा रहा है। इसके बाद जब वह ई दिशा पर जाकर चैक करते हैं तो वहां पर नो रिकार्ड फाउंड लिखा आ रहा है। इसके अलावा कुछ बीएलई रात एक एक बजे तक सरल पोर्टल चलने का इंतजार करते हैं। इससे जाति प्रमाणपत्र या फिर मूल निवास प्रमाणपत्र ही बन जाए। लेकिन वह भी नहीं बन रहे हैं।
कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर उन्हें मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाना है तो इसके लिए वह ऑफलाइन फाइल तैयार करवाकर नगर परिषद भेजते हैं। जहां से वहां से एक दो दिन में फाइल तैयार होकर वापस भी मिल जाती है, लेकिन जब इस फाइल को लेकर वह सीएससी केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल पर करवाते हैं तो वहां सरल पोर्टल ही काम नहीं कर रहा।
वर्जन
तहसील में पोर्टल बहुत धीमी गति से चल रहा है। कई बार प्रमाणपत्र का सत्यापन करते हुए फाइल बैकअप कर रही है।
नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।