फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 8 नए केस, एक परिवार से 5 तो विदेश से लौटे 2 लोग भी निकले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह ही कोरोना संक्रमितों के आठ नए मामले सामने आने पर हड़कंप मच गया। अंबाला छावनी के प्रगति विहार में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए, जिसमें एक 30 वर्षीय महिला और उसका दो वर्षीय बेटा, 9 वर्षीय बेटी, 36 वर्षीय पति और 30 वर्षीय देवर शामिल है। जोकि एक मई को दिल्ली से अपनी कार में सवार होकर अंबाला पहुंचे थे। सभी की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह दो युवक जोकि कुवैत से एक साथ ही लौटे थे वो भी संक्रमित पाए गए। एक नारायणगढ़ से 21 वर्षीय तो दूसरा सरसेहड़ी का 26 वर्षीय युवक है। अब जिले में कुल 69 केस पॉजिटिव आ गए हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि 40 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में 27 एक्टिव कसे हैं।
विज्ञापन

आहलुवालिया बिल्डिंग में रहने वाले 119 के भरे सैंपल
नए 8 संक्रमितों में एक बीसी बाजार स्थित डेरा बत्ती निवासी 40 वर्षीय महिला भी शामिल है। बताया जाता है यह महिला आहलुवालिया बिल्डिंग में संक्रमित कैंसर ग्रस्त बुजुर्ग के घर पर नौकरानी का काम करती थी। वहीं आहुलवालिया बिल्डिंग, जिसमें से कैंसर ग्रसित और कोरोना संक्रमित महिला और उसके परिवार के 6 सदस्य संक्रमित मिलने के बाद उनकी नौकरानी भी संक्रमित मिली है उस पूरी बिल्डिंग में रहने वाले 119 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही इनके संपर्क भी निकाले जाने लगे हैं ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें