फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहा में काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन: मिट्ठापुर के पास सड़क हादसे में UP के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Wed, 01 Jul 2026 02:02 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)

सार

अंबाला-जगाधरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'केबीएस महिंद्रा' की एक निर्माणाधीन इमारत में बतौर मजदूर काम करने आए थे। तभी अचानक सामने से आए एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मिट्ठापुर के पास बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे तीन प्रवासी मजदूरों को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के ललित नगर निवासी रोहित, मोहित और शोभाराम के रूप में हुई है। इस त्रिपल एक्सीडेंट के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


सूखी लकड़ियां लेकर लौट रहे थे तीनों दोस्त
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक अंबाला-जगाधरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'केबीएस महिंद्रा' की एक निर्माणाधीन इमारत में बतौर मजदूर काम करने आए थे। बुधवार शाम को अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद, वे रात का खाना पकाने के लिए पास के खेतों से सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे। जब वे लकड़ियां लेकर वापस मुख्य मार्ग से अपनी साइट की तरफ लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से आए एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन समेत मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के बाद साहा थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें